पलवल। स्यारोली गांव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अहरवां गांव की टीम ने बढ़ा महेशपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि चीनी मिल के पूर्व निदेशक और जजपा के वरिष्ठ किसान नेता सुखराम डागर ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना के साथ प्रेम से खेलना चाहिए।
प्रतियोगिता में अहरवां, बढ़ा महेशपुर, बढ़खेडा, कालियाका, स्यारोली, आलदौका, किरंज, धतीर और मिंडकोला सहित दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। अरहवां गांव की टीम ने बड़खेड़ा गांव की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि बढ़ा महेशपुर की टीम ने किरंज की टीम को हराकर फाइलन में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में अहरवां की टीम ने बढ़ा महेशपुर की टीम को हराकर जीत हासिल कर ली। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मेदराम डागर, जिले सिंह, मोहन डागर, राजेंद्र प्रधान, विजय सिंह, रोहतास, सतबीर, बिल्लू, कुलदीप, प्रवीण और कुलदीप पटवारी आदि मौजूद रहे।