फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयर हाउस के होडल इंचार्ज पर गेहूं न लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वेयर हाउस के होडल इंचार्ज पर गेहूं न लेने का आरोप
विज्ञापन

पलवल। होडल की अनाज मंडी में गांव बड़ौली के आढ़तियों के अनाज को वेयर हाउस के अधिकारी लेने के लिए तैयार नहीं है। इस कारण आढ़तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि अधिकारी आढ़तियों से अनाज में कोई ना कोई कमी बता कर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे है जबकि उनके अनाज में कोई कमी नहीं है। आढ़तियों ने बृहस्पतिवार को देर सांय वेयर हाउस के डीएम धर्मेंद्र कुमार से अपना दुखड़ा रोते हुए मामले की शिकायत की और कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान कराया जाए।
गांव बड़ौली के आढ़ती विजयकुमार ,देशराज , वीरेंद्र, सतीश व उधम का कहना है कि पिछले पांच- छह दिनों से होडल की अनाज मंडी में वेयर हाउस के अधिकारी उनके अनाज लेने को तैयार नहीं है। इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि स्टेट वेयर हाउस के इंचार्ज और होडल अनाज मंडी के इंचार्ज दीपक द्विवेदी उनसे अनाज में कोई ना कोई कमी बताकर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करता है और पैसे मिलने पर ही आढ़तियों के अनाज को लेने की बात कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना था कि उनके अनाज में कोई कमी नहीं है। उन्होंने वेअर हाउस के इंचार्ज व होडल अनाज मंडी के इंचार्ज द्वारा धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने डीएम से शिकायत की कि मामले का समाधान कराया जाए तथा दोषी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे सड़क पर आएंगे तथा सीएम से मिलेंगे। आढ़तियों की शिकायत पर वेयर हाउस के डीएम धर्मेंद्र का कहना है कि वे मामले की जांच कराएंगे तथा उनके अनाज को लिया जाएगा। जांच में यदि कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें