फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने की 10वीं के छात्र से मारपीट, उपचार को कराया अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने की 10वीं के छात्र से मारपीट, उपचार को कराया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

पलवल। गांव राखौता में एक निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा 10 वीं कक्षा के छात्र से मारपीट करने का मामला आया है। शिक्षक ने छात्र को इस कदर पीटा कि परिजनों को उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने छात्र के पिता के बयान पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राखौता में एक निजी स्कूल जैनपुर गांव के नंदकिशोर नामक व्यक्ति का पुत्र अंकित दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसी स्कूल में अमित शिक्षक है। परिजनों का आरोप है कि अमित ने अंकित के साथ बृहस्पतिवार को किसी बात पर मारपीट की। इसमें अंकित को काफी चोट भी आईं हैं। अंकित को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि अमित के घरवालों से उनका कुछ दिनों पहले झगड़ा हो गया था। इसी बात की अमित रंजिश पाले हुए है तथा कई बार उसके पुत्र के साथ स्कूल में इसी बात को लेकर मारपीट कर चुका है। जिसकी शिकायत उन्होंने स्कूल संचालक से की थी लेकिन स्कूल संचालक ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी शिक्षक अमित ने उसी रंजिश को लेकर अब बृहस्पतिवार को उसके पुत्र अंकित से फिर मारपीट की तथा काफी मारा है। जिससे वह स्कूल में बेहोश हो गया और उसे सुनना व दिखाई देना भी बंद हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सुमन का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। जांच की जा रही है तथा मेडिकल रिपोर्ट व जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें