फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रशासन का दावा, दोस्तपुर में नहीं हुआ अवैध खनन या पुल निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त निरीक्षण में नदी प्रवाह में कोई अवरोध नहीं, अवैध खनन की भी नहीं हुई पुष्टि
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के गांव दोस्तपुर में यमुना नदी पर कथित अवैध पुल निर्माण और रेत खनन को लेकर उठे विवाद पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इन आरोपों को निराधार बताया है। प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण में न तो किसी अवैध खनन की पुष्टि हुई और न ही नदी प्रवाह में कोई बाधा मिली।

खनन विभाग, सिंचाई विभाग और प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने संयुक्त रूप से मौके का मुआयना किया। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने कहा कि दोस्तपुर क्षेत्र में न तो कोई अवैध पुल बन रहा है और न ही अवैध खनन हो रहा है। जो भी कार्य हैं, वे पूरी तरह से वैध और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हैं उन्होंने बताया कि खनन का कार्य मैसर्स दर्श बिल्डइंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है, जिसे 2022 में ई-नीलामी के जरिए नौ वर्षों के लिए अधिकृत किया गया है। पुल निर्माण के लिए भी कंपनी को सिंचाई विभाग से एनओसी प्राप्त है।
विज्ञापन


हालांकि, पूर्व मंत्री करण दलाल ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि खनन माफिया अब तक यमुना से 20 करोड़ से अधिक की रेत अवैध रूप से निकाल चुके हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है उन्होंने इसे सरकार और माफिया की साठगांठ बताया।
विज्ञापन


इस पर पलवल के उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्राथमिक जांच में पुल निर्माण को वैध पाया गया है और कार्यकारी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है, जो 1-2 दिनों में आने की उम्मीद है। प्रशासन का दावा है कि नदी के प्रवाह में कोई अवरोध नहीं है और खनन कार्य विधिसम्मत तरीके से चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें