फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर ने किया छल: दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, घर में 'भाभी' को अकेला देख भूल गया रिश्ते की सीमा

Tue, 10 Feb 2026 08:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल।

सार

पति के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए दोस्त ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दोस्त ने किया दोस्त की पत्नी संग दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल स्थित गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सागर नाम के युवक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

दोपहर घर में अकेली थी महिला
गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। छह फरवरी की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति का परिचित सागर घर पहुंचा। 
 

पिस्तौल दिखाकर डराया
पति के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन

सदमे में गई महिला
घटना के बाद महिला सदमे में चली गई। व्यवहार में बदलाव देख सास ने पूछताछ की तो पीड़िता ने पूरी घटना बताई। परिजनों के हौसला देने पर वह थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें