फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में फेंककर नाबालिग की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके भतीजे को नहर में फेंककर हत्या करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उसके भतीजे की हत्या एक युवती के परिजनों ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पलवल के इस्लामाबाद निवासी पूनम पत्नी गुलजारी लाल ने शिकायत दी है कि उसका 16 वर्षीय भतीजा आकाश निवासी खैर बादशाहपुर जिला बुलंदशहर (यूपी) उनके पास रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। स्कूल में उसका एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्कूल संचालक ने दोनों के बारे में जानकारी होने पर उसके भतीजे और लड़की को स्कूल से निकाल दिया था। विवाद न बढ़े इस कारण आकाश को उसके गांव भेज दिया गया था। शुक्रवार को आकाश चाचा के घर से अपने गांव खैर बादशाहपुर जाने की बोलकर गया था। घर से जाने के कुछ देर बाद दोस्तों से पता चला कि आकाश को किठवाड़ी नहर पर उस लड़की के परिजनों ने पकड़ रखा हैै। जब वह नहर पर पहुंची तो उस लड़की के परिजनों ने आकाश को नहर में धक्का दे दिया, जिससे आकाश की मौत हो गई। पूनम के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी जीतराम का कहना है कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें