फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हत्या के मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




होडल। सीआईए पुलिस ने गांव दीघोट में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया। अरेस्ट आरोपी का नाम महिपाल निवासी दीघोट बताया गया है।

सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया 15 दिसंबर 2019 को मुकेश निवासी दीघोट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर 2019 की शाम को वह और उसका चाचा कृष्ण अपने गांव के गोसाई मंदिर में पूजा करने के लिए गए हुए थे, जैसे वह दोनों मंदिर पहुंचे तभी तीन गाड़ियों में सवार होकर गांव निवासी रामवीर, वीर, विनोद, मुकेश, राजेश, महिपाल, बाबूलाल, सुखबीर, देवचरण के साथ अन्य तीन लड़के आए, जिनके पास लाठी, डंडा, तलवार, हथोड़ा, सरिया थे। इन लोगों ने आते ही कृष्ण पर हमला कर दिया। हमले में घायल कृष्ण को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीआई प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने पहले आरोपी रामवीर, राजेश, विनोद, वेद प्रकाश, कमल व नरेश को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले में तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी महिपाल को पुलिस ने गांव दीघोट से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें