फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को योजनाओं के लाभ के लिए अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय: मक्कड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं किसान पंचायत भवन में शनिवार को दिव्यांगों के लिए जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा दिव्यांगजन के राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित और जिला प्रवक्ता योगेश कौशिक रहे। अध्यक्षता पलवल के विधायक दीपक मंगला ने की और संचालन कवि मोहित मनोहर ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि दिव्यांगों के साथ सामाजिक, पारिवारिक, राजनीतिक और सरकारी तौर पर भेदभाव बढ़ता जा रहा है। इससे उनकी स्थिति बहुत दयनीय हो रही है। दिव्यांग अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगों को नौकरियों, पदोन्नति और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ दिया गया है। इसके अलावा 2250 रुपये दिव्यांग पेंशन प्रति माह दी जा रही है। प्रदेश में 170, 000 दिव्यांग इसका लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जा रही है। शत प्रतिशत दिव्यांगों को बस व रेल पास की सुविधा दी जा रही है। दिव्यांग कर्मचारियों को सामाजिक कर्मचारी की अपेक्षा सेवानिवृत्ति सेवा में दो साल का अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए वाहन खरीद में जीएसटी और सभी टैक्स माफ हैं एवं टोल टैक्स भी फ्री है। इन सभी सुविधाओं को प्राप्त करने एवं अपने अधिकारों को लेकर दिव्यांगों में जन-जागरण की कमी है। सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के कारण दिव्यांगों को अपने अधिकार और सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक दीपक मंगला ने दिव्यांगों को भरोसा दिलाया कि जिले में उनके लिए चलाई जा रही योजना का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी भी हुई, जिसमें वीरपाल परसु, गीता माही, गोविंद शरण, सुधा शर्मा ने काव्य पाठ करते हुए दिव्यांगों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर दिव्यांग समिति के जिला प्रधान राजकुमार, ग्यासीराम, महेश, प्रवीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें