पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर गांव पेलक के समीप रविवार सुबह घना कोहरा होने के कारण एक ईको गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जांच अधिकारी ओमबीर ने बताया कि जिला गुरुग्राम तहसील सोहना के गांव मंडावल निवासी नरेश कुमार गांव निवासी अपने साथी करन व भूपेंद्र के साथ ईको गाड़ी में सवार होकर खैर (यूपी) रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। रविवार सुबह शादी समारोह से लौटने पर काफी घना कोहरा था।
कोहरा होने के कारण इनकी गाड़ी गांव पेलक के समीप सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करण व भूपेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।
दिनेश की मौत की खबर के बाद उनके घर में मातम का आलम है। इसके अलावा हादसे में घायल अन्य दो युवकों करन और भूपेंद्र के परिवार के लोगों को भी सदमा लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।