पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सल्लागढ़ निवासी दिनेश ने कैंप थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी मकान के नीचे दुकान है।
उसके सामने तरुण व प्रवेश की दुकान है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसकी पत्नी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजते हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले कैंप थाना पुलिस को दी थी, जिसके बाद उनका आपस में राजीनामा भी हो गया था।
आरोप है कि पिछले दो-तीन दिन से प्रवेश शराब पीकर दुकान के सामने खडे़ होकर गालियां दे रहा था। 25 अक्तूबर को वह दुकान पर था और उसके पिता लेखराज व भाई राजेश दुकान पर आए हुए थे।
आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।