फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ओमैक्स सिटी फेज-2 में रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल की एनएसएस विंग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षा अभियान के संयोजक प्रवीण चौहान ने बताया कि सोसाइटी में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए आरडब्ल्यूए के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वाहनों का डाटाबेस तैयार करने, रविवार को निवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने के दुष्परिणाम बताए गए, जबकि बच्चों ने पोस्टरों के जरिये सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धरमलाल, कुलवीर सौरौत और बिजेंद्र सौरौत ने सहयोग किया। ओमैक्स सिटी की ओर से अमर देशवाल ने बच्चों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। आरडब्ल्यूए सदस्यों देशराज और चंद्रपाल ने भी आयोजन में सहयोग दिया। पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन कैप्टन जोरावर, अजीत लांबा, देशराज, सुलक्षणा और प्रीति ने किया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. जितेंद्र, प्रभारी परवीन कुमार सहित सुरक्षा अभियान टीम के सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के समापन पर एनएसएस टीम और प्रतिभागी बच्चों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें