फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले वाटर टैंक में मिला जिंदा सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटी मंदिर स्थित टैंक से जन स्वास्थ्य विभाग ने सफाई के बाद बहाल की सप्लाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुटी मंदिर स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंक में जिंदा सांप का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वही टैंक है, जिससे पूरे शहर यानी दो लाख लोगों को पानी की सप्लाई होती है। मामला सामने आने के बाद आमजन में रोष और भय का माहौल है, वहीं विभागीय लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

नगर पालिका के पार्षद धीरज उपाध्याय ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए गहन जांच की मांग की है। वहीं, भाजपा मंडल महामंत्री हरकेश शर्मा ने कहा कि यह मुद्दा उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग के जेई योगेंद्र शर्मा ने बताया कि यह घटना चार दिन पहले की है, जब टैंक ऑपरेटर दीपक शर्मा ने नियमित निरीक्षण के लिए टैंक का ढक्कन खोला था। उसी दौरान एक जिंदा सांप स्टेप के सहारे टैंक के भीतर घुस गया। ऑपरेटर ने अपने सहयोगियों की मदद से बाल्टी के जरिये सांप को बाहर निकाला और तुरंत विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही जल आपूर्ति को तुरंत बंद कर दिया गया और टैंक की पूरी तरह सफाई कराई गई। सफाई और जांच के बाद ही पानी की सप्लाई दोबारा शुरू की गई। जेई ने कहा कि नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सभी टैंक ऑपरेटरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सभी टैंकों के ढक्कन हमेशा बंद रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें