फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को न्याय के लिए नहीं जाना पड़ेगा गुड़गांव

Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना/पटौदी (ब्यूरो)। गांव के लोगों को छोटे मुकदमों और केस के लिए अब गुड़गांव नहीं जाना पड़ेगा। बुधवार को सेशन जज शेखर धवन ने सोहना में उपमंडल न्यायालय परिसर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पिछले करीब एक साल से सोहना में उपमंडल न्यायालय परिसर खुलने का इंतजार समाप्त हो गया। लोगों को अब लंबी तारीख का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसमें पहले दो जज राजेश कुमार यादव को सब डिविजनल जूडिशियल मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त सिविल जज (सब डिविजनल) और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं जूडिशियल मजिस्ट्रेट सौरभ राणा को नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने पटौदी में इससे पहले क्षेत्र के लोगों की मांग पर 18 जनवरी को उपमंडल न्यायालय की स्थापना की थी। मामले ज्यादा होने से एक और न्यायाधीश की आवश्यकता थी। वह भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर बार एसोसिएशन प्रधान धर्मपाल खटाना, सचिव सतीश खटाना, एडवोकेट मनोज गोयल, हीरानंद पालीवाल, उपसचिव दिनेश गुप्ता, खजांची आनंद खटाना, ओपी लोहिया, एसपी भारती सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पटौदी के एसडीएम मनोज खत्री, पटौदी बार एसोसिएशन के प्रधान कुलजीत सिंह भाटोटिया, वाईस प्रधान अजीत सिंह चौहान, रतन सिंह, नदीम बेग मिर्जा, सुरेंद्र धवन, मुरारी लाल मुदगिल, तेजपाल सिंह चौहान, राहुल यादव, रविंद्र चौहान, सत्यप्रकाश जरावता, गुड़गांव बार एसोसिएशन के प्रधान सुमन यादव, बार काउंसिल पंजाब व के सदस्य प्रवेश यादव, दिनेश जोशी, पूर्व विधायक रामबीर सिंह, विक्रम यादव, राजकुमार मुदगिल, पालिका उपप्रधान राधेश्याम मक्कड़, हरभगवान खुराना, कैलाशचंद, पार्षद सुखपाल चौहान सहित वकील व अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें