फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नगदी, जेवरात चोरी, मामला दर्ज

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। प्रकाश विहार कालोनी स्थित एक मकान से मंगलवार रात चोर जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर ले गए। कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अमर सिंह ने कैंप थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनका भाई ज्ञान चंद एयरफोर्स में नौकरी करता हैं। उनका मकान कॉलोनी में है। वे अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। उनका कहना है कि 19 फरवरी को सुबह देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर से टीवी व कुछ आभूषण गायब थे।
विज्ञापन


रेत के अवैध खनन में एक गिरफ्तार
पलवल। यमुना से अवैध रूप से रेत का खनन करने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांव झुप्पा निवासी प्रेमपाल डंपर में रेत ले जा रहा था। पुलिस ने रसूलपुर रोड के पास उसे रोकर गिरफ्तार कर लिया और रेती से भरे डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें