पलवल। गांव घोड़ी निवासी एक विधवा ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में दबंगों से मिली हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव घोड़ी निवासी रामबीरी ने पुलिस को लिखी शिकायत में कहा है कि उसका गांव में 600 गज का प्लॉट है और उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। गांव के ही दो लोग प्लॉट पर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं। इस मामले में चांदहट थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले की शिकायत उन्हें मिली हुई है। वे जल्द ही जांच करवाएंगे।