फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने की मांग

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को शहर में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारी अपने हाथों में बैनर, पोस्टर, पम्फलेट लिए हुए थे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान ताराचंद ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वे कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानते और ठेकेदारी पर कार्य करवाते हैं। उन्होंने बर्खास्त कर्मचारियों को तुरंत ही बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें तुरंत बहाल नहीं किया गया तो कर्मचारी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर धर्मसिंह ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को तुरंत समाप्त किया जाए और खाली पदों पर तुरंत भर्ती की जाए। पिछले कई वर्षों से भर्ती नहीं होने के कारण हजारों पद खाली हैं। इस अवसर पर कर्मचारी नेता हनुमान प्रसाद पाठक, योगेश शर्मा, प्रताप सिंह, उर्मिला रावत, प्रताप सिंह, राजेश, रामसिंह व अमर सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें