फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने तंबाकू व्यापारी व उसके चालक को गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू व्यापारी और उसके चालक को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने राजमार्ग पर दिया वारदात को अंजाम, स्कारपियो गाड़ी, 35 हजार रुपये और मोबाइल लूटे
- पुलिस ने जगह-जगह लगाए नाके
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। तंबाकू विक्रेताओं को तंबाकू का नमूना दिखाने मथुरा से पलवल मंडी आ रहे तंबाकू व्यापारी और उसके चालक के पांवों में गोली मारकर बदमाश राजमार्ग पर स्कारपियो गाड़ी, नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई तथा घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। जगह-जगह पुलिस नाके लगवाने के बाद बामनीखेड़ा व आसपास के गांवों में दबिश देकर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया।
ऐटा उत्तर प्रदेश के राजाका रामपुर गांव निवासी तंबाकू व्यापारी रमेश कुमार शुक्रवार को अपने चालक भानू प्रताप के साथ मथुरा से होते हुए पलवल तंबाकू विक्रेताओं के यहां आ रहे थे। उन्हें कुछ तंबाकू विक्रेताओं से पुराने पैसे लेने थे तथा तंबाकू का सैंपल दिखाकर आर्डर लेना था। जब वे राजमार्ग पर चीनी मिल के पास पहुंचे तो उनकी स्कारपियो का टायर पंचर हो गया। टायर बदलने के बाद जैसे ही वे गाड़ी में बैठने लगे, तभी एक वैगन आर कार आकर रुकी तथा सवारी ने उनसे गाड़ी की चाबी देने को कहा। चालक ने चाबी देने से मना किया तो कार चालक सहित पांच बदमाश उनसे हाथापाई करने लगे। तभी एक बदमाश ने पहले रमेश के पांव में गोली मार दी। जैसे ही चालक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने चालक भानू प्रताप के भी पांव में गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दोनों के घायल होने के बाद बदमाश उनसे गाड़ी, 35 हजार रुपये और दोनों के मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वहां भीड़ एकत्रित हो गई तथा लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रमेश के बयान पर कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के साथ ही मैं मौके पर पहुंचा तथा बदमाशों की खोजबीन शुरू करा दी। घायल व्यापारी व चालक से भी जानकारी ली गई है तथा पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डीएसपी अभिमन्यु लोहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें