बुधवार को आई तेज आंधी के चलते हथीन उपमंडल के शहरी एवं 84 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप रहने से जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस कारण नागरिक जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। बिजली आपूर्ति मामूली तेज हवाओं के चलते ब्रेक डाउन हो जाती है। बुधवार को तेज आंधी आने के कारण व्यवस्था एक बार फिर खराब हो गई। बिजली पानी की आपूर्ति न होने
के चलते नागरिक जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। बिजली बाधित होने के कारण लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। लोगों का गर्मी के कारण घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया था। लोग बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया और यदि फोन उठा भी लिया तो किसी ने संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया। बिजली निगम के उपमंडल अधिकार बिजेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवस्था को सुधारने में स्टाफ लगा हुआ है।