फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी व राड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाड़ी और रॉड से किया हमला
विज्ञापन

पलवल। खेत पर फसल की बुआई करने गए एक व्यक्ति पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए । चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जेवर (यूपी) के गांव भाईप़ुर निवासी सुशील शर्मा 22 नवंबर को खेत पर फसल की बुआई करने के लिए गया था। जिस दौरान गांव झुप्पा निवासी नगेंद्र, गुरमीत सिंह, राजू, रमेश, महेंद्र व राजू ने मिलकर पीड़ित पर कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने किए आभूषण चोरी
पलवल। चोर मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व आभूषणों को चोरी कर ले गए। कैंप थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उपदेश ने बताया कि कृष्णा कालोनी निवासी अकबर के घर पर 22 नवंबर की रात को चोर उसके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और दस हजार रुपये की नकदी को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार व्यक्ति का अपहरण कर की मारपीट
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्यूटी से घर जा रहे कार सवार व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरीचंद ने बताया कि गांव खिरबी निवासी अनूप कुमार बल्लभगढ़ स्थित जेसीबी कंपनी में नौकरी करता है। प्रतिदिन की तरह अनूप व उसका भाई ड्यूटी करके कार से घर आ रहे थे। पीड़ित ने असावटा मोड़ पर अपनी कार रोकी और उसका भाई सामने हुंडई कार एजेंसी में कुछ कागजात लेने चला गया। उसी दौरान बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए और कहने लगे की तुम पीछे एक्सीडेंट करके आए हो और जब पीड़ित ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसी की कार में अपहरण कर उसे असावटा रेलवे फाटक के पास ले गए। जहां कुछ और अज्ञात युवक थे जिन्होंने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की और बेहोशी की हालात में उसे वही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें