समझौता कराने आए युवक पर चलाई गोली
पलवल। लड़ाई-झगड़े का समझौता कराना एक युवक को उस समय मंहगा पड़ गया जब दो युवकों ने उसके घर पर आकर उसे जान से मारने की नीयत से सीधी गोली चला दिया। पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गया और आरोपी युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कुमार ने बताया कि हरी नगर निवासी राहुल चार-पांच दिन पहले गांव के रणवीर व अमित पड़ोस में रहने वाले एक युवक से फोन को छीनने आए थे। इस दौरान युवकों में आपस में झगड़ा हो गया। इसमें राहुल ने उनका बीच-बचाव करा दिया। इसी रंजिश को पाले बैठे रणवीर व अमित ने 22 नवंबर को राहुल पर गोली चला दी।