फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजिनियरिंग सर्विस (आईईएस) के परीक्षा परिणाम में दो भाईयों ने मारी बाजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल के दो भाइयों ने यूपीएससी आईईएस में मारी बाजी
विज्ञापन

- परीक्षा में कुलदीप ने 20वीं और संदीप ने पाई 27वीं रैंक
पलवल। यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) के परीक्षा परिणाम में पलवल जिले के गांव बहरोला निवासी दो सगे भाई कुलदीप भारद्वाज व संदीप भारद्वाज ने उच्च रेंक प्राप्त कर पलवल जिले का नाम रोशन किया है। दोनों भाइयाें को सफलता मिलने पर गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

पलवल के गांव बहरोला निवासी कुलदीप और संदीप ने यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में भाग लिया। कड़ी मेहनत के बल पर परीक्षा में कुलदीप ने 20वीं रैंक और संदीप ने 27 वीं रैंक पाई है। कु लदीप और संदीप के पिता वेदप्रकाश एडवोकेट एडवोकेट हैं, जबकि उनकी मां सुनीता देवी गृहणी हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ग्रामीणों ने दोनों भाइयों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। उनके पिता वेदप्रकाश एडवोकेट ने बताया कि उनके दोनों ही बेटे पढ़ाई में होशियार हैं। कुलदीप व संदीप की कक्षा 12वीं तक पढ़ाई पलवल के डीएवी स्कूल में हुई है। वर्ष 2012 में कुलदीप कक्षा 12वीं जिला टॉपर व वर्ष 2014 में संदीप कक्षा 12वीं में जिला टॉपर रह चुके हैं। उसके बाद दोनों भाईयों ने आईआईटी में दाखिला लेने का निर्णय लिया। कुलदीप का चयन आईआईटी धनबाद (झारखंड) में हुआ व संदीप का चयन आईआईटी दिल्ली में हो गया।
विज्ञापन

हॉकी टीम के कप्तान भी रहे चुके हैं संदीप
संदीप खेलने के शौकीन हैं। आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई करने के दौरान उनका चयन हॉकी टीम के कप्तान पद और सचिव पद पर चयन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें