फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक का परिवार दुष्यन्त खेमे में, कांग्रेस को लगा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक का परिवार दुष्यन्त खेमे में, कांग्रेस को लगा झटका
विज्ञापन

हथीन। आईएनएलडी के पारस्परिक विवाद के चलते हथीन विधानसभा क्षेत्र के सहरावत पाल के प्रमुख नेता एवं पूर्व विधायक हेमराज सहरावत के परिवार ने हिसार के सांसद दुष्यन्त चौटाला के नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर दी है। इससे कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। सहरावत के पुत्र योगेन्द्र सहरावत हथीन विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कमेटी के प्रधान रहे हैं। जबकि सहरावत लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। पूर्व विधायक हेमराज सहरावत के पुत्र योगेन्द्र सहरावत ने बताया कि वह पूर्व सांसद अजय चौटाला से भेंट करके उनके साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को जींद सम्मलेन में हथीन इलाके से भारी संख्या में लोग जायेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें