फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ारगिल दिवस पर शहीद की पत्नी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल दिवस पर शहीद की पत्नी को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल पलवल की ओर से बृहस्पतिवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर गांव सोफ्ता में कारगिल शहीद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी गई। व्यापारियों ने शहीद जाकिर हुसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनकी पत्नी रजिया बेगम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान विनोद जैन ने की तथा संचालन प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग ने किया। प्रदेश सचिव ओमप्रकाश गुप्ता व समाज सेवी दिनेश भारद्वाज ने कहा कि जाकिर हुसैन जैसे वीर सैनिकों की बदौलत ही हम सिर गर्व से ऊंचा करके चलते हैं। आज हम सुरक्षित हैं तो वीर सैनिकों की बदौलत हैं। हमें वीर सैनिकों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने चाहिए। इस अवसर शहीद के पुत्र अब्दुल रज्जाक, आरिद, नवाज शरीफ, मंडल की प्रदेश कार्यवकारिणी के सदस्य दिनेश वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेमराज डागर, सगठन सचिव यशपाल गोयल मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें