टोल नाकों पर टोल टैक्स शुरू होने के बाद से अधिकांश वाहन चालक कैश में टोल टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। हालांकि एनएच-2 पर स्थित तुमसरा टोल नाके पर एक लेन को कैशलैस लेन बनाया गया है।
इस लेन पर पेटीएम व डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड से टोल ले रहे हैं। हालांकि प्रबंधन ने स्वाईप मशीनों की व्यवस्था भी की हुई है, ताकि भीड़ बढने पर वाहन चालकों के पास जाकर कार्ड स्वाईप कराए जा सकें। लेकिन इसकी खास जरूरत महसूस नहीं की जा रही है।
सड़कों पर वाहन कम होने के चलते जाम की स्थिति भी नहीं बन रही है। वाहन कम होने का बड़ा कारण ट्रांसपोर्ट व्यवसायमें आई मंदी भी है। टोल नाके पर कार्यरत लोगों के अनुसार वीकेंड़ होने के चलते शनिवार व रविवार को पर्यटकों के आने के चलते अवश्य कुछ भीड़ रही थी, उसके बाद से वाहनों की भीड़ सामान्य से भी कम है। नाके पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार 70 से 80 फीसदी तक लोग कैश में भुगतान कर रहे हैं।