फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य लाइनों से काटे 70 अवैध कनेक्शन

Mon, 25 Apr 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
पानी की बर्बादी
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग ने हथीन क्षेत्र में रेनीवेल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों में से लिए हुए अवैध कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। अभियान के तहत शनिवार को कई गांवों में 70 अवैध कनेक्शन काटे गए। विभाग का कहना है कि अगर दोबारा कनेक्शन किए गए तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में क्षेत्र में पेयजल को लेकर दिक्कतें आ रही थीं। इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पुलिस बल के साथ रेनीवेल परियोजना में अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ  अभियान चलाया। जेसीबी को साथ लेकर चलाए गए अभियान के तहत रूपडाका गांव से आने वाली लाइन से 11 अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा मलाई व मलाई से लखनाका गांवों को जाने वाली लाइन से 32 कनेक्शनों को काटा गया। गांव रुपडाका में 27 कनेक्शन काटे गए।

विभाग की तरफ से कनिष्ठ अभियंता सौराब खां के मुताबिक रेनीवेल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों में अवैध कनेक्शन को लेकर कई बार संबंधित लोगों को नोटिस दिए थे, बावजूद इसके लोगों ने कनेक्शन नहीं हटाए। अवैध कनेक्शनों के चलते रुपड़ाका, उटावड़, मलाई, भीमसीका, जलालपुर, ढकलपुर, लखनाका तथा दर्जनों गांवों में पेयजल की किल्लत बनी हुई थी। उन्होंने कहा है कि अगर फिर से कनेक्शन लगाए गए तो ऐसे लोगों के खिलाफ  पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें