फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की 62 किलो गांजा पत्ती बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय पर करमन बार्डर के निकट नाकाबंदी कर मथुरा की तरफ से आ रही दिल्ली नम्बर एक कार से 62 किलो, 600 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार राजेश निवासी रुढियाई गुणा मध्यप्रदेश व अंकित निवासी रमाला किशनपुर बागपत यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक गाड़ी में विशाखापटनम से गांजा पत्ती भरकर पलवल जा रहे थे।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी जंगशेर सिंह के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली नम्बर की एक कार सवार युवक गांजा पत्ती भरकर पलवल की तरफ जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस ने करमन बार्डर के निकट नाकाबंदी कर बताई गई कार को जांच के लिए रोका तो कार सवार युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ मौके पर ही काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रेमप्रकाश गौतम की मौजूदगी में जब कार की तलाशी ली तो कार के बोनट और डिकी में छुपा कर रखे गांजा पत्ती के पैकेट बरामद किए। बाद में जब गांजा पत्ती का वजन कराया तो वह 62 किलो, 600 ग्राम पाया गया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपी इस गांजा पत्ती में से 30 किलोग्राम को पलवल निवासी अमजद, नौशाद व सोनू को देते और बकाया गांजा पत्ती को कैराना शामली निवासी महरवान को देते। जंगशेर सिंह ने बताया कि आरोपी गांजा पत्ती को विशाखापटनम से छह हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदकर लाए, जिसे वह पलवल व अन्य जगहों पर 20 से 25 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचते। उन्होंने बताया कि महरवान के खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है। पकडे़ गए गांजा पत्ती की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें