60 वर्षीय बुजुर्ग ने मासूम से किया दुष्कर्म
पलवल। 60 वर्षीय बुजुर्ग ने आठ वर्षीय बच्ची से मारपीट तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई अनीता ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि 24 अगस्त को वह निजी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी आठ वर्षीय बच्ची घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव निवासी 60 वर्षीय ठेकेदार उनके घर आया और वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। रोेने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद