सिपाही पर कांच की बोतल से हमला
हथीन। समीपवर्ती गांव मिंडकौला में तफ्तीश के लिए गए एक सिपाही पर आरोपियों ने कांच की बोतल से हमला कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने सिपाही दलीप की शिकायत पर मिंडकौला निवासी अजीत, रणवीर उर्फ रन्नो, बिजेंद्र, शकुंतला और कमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही दलीप चौकी में आई एक शिकायत की जांच के मामले में आरोपी अजीत बगैरा को बुलाने के लिए जब गए तो उनके साथ र्दुव्यवहार किया और एक कांच की बोतल उठाकर उसके सिर और घुटने में मार दी। जिससे सिपाही घायल हो गया। इस मामले में दो महिलाओं सहित 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई रसीद खान ने बताया कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।