फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्तौल, कार व लोहे कर राड बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने बदमाशों से पिस्तौल, कार व लोहे की रॉड बरामद की
- बदमाशों से और कई मामलों का सुराग मिलने की उम्मीद
पलवल। पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने हसनपुर थाना क्षेत्र गांव भिडूकी में वाहनों की लूट की साजिश रचते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक कार और लोहे की रॉड व सरिया बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि उनकी टीम सहायक उपनिरीक्षक साहिद के नेतृत्व में भिडूकी के बस अड्डा पर रात्रि गश्त पर थी। टीम में उनके साथ हवलदार राजेश, राकेश सिपाही कर्मवीर , वीरेंद्र और चालक गोविंद भी थे। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने एएसआई सहित अन्य को सूचना दी कि रोड पर कुछ युवक वाहनों को लूटने की साजिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने गाड़ी से नीली बत्ती उतार दी तथा अंदर की बत्ती बंद कर मौके पर पहुंचे तो वहां सड़क पर तैनात दो बदमाश आए तथा चालक गोविंद की कनपटी पर पिस्तौल तानकर लूटपाट करने का प्रयास किया। तभी कार में सवार दो और बदमाश उतर आए। जैसे ही उन्होंने लूटने की हरकत करनी चाही तो चालक गोविंद ने अंदर की बत्ती जला दी। बत्ती जलते ही गाड़ी में पुलिस टीम को देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने दौड़कर चारों बदमाशों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों में जनौली निवासी हरकेश, कलसाड़ा गांव निवासी रामबीर व उमेश तथा गहलब गांव निवासी धर्मपाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से एक पिस्तौल के अलावा छह कारतूस, लोहे की रॉड, सरिया बरामद की है। उन्होंने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है तथा उनसे और कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें