फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मंडियों में 46,477 मीट्रिक टन बाजरे की आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। खरीफ खरीद सीजन 2026-27 के तहत जिले की मंडियों में बाजरे की आवक लगातार जारी है। अब तक पांचों मंडियों में कुल 46,477.60 मीट्रिक टन बाजरा पहुंच चुका है। हालांकि, एक नवंबर को जिले में महज 7.20 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद दर्ज की गई। इसमें नूंह मंडी में 3.30 और तावड़ू मंडी में 3.90 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के अनुसार, तावड़ू मंडी बाजरे की आवक के मामले में सबसे आगे है। यहां अब तक 16,495.10 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा है। पुन्हाना मंडी में 14,432.50 मीट्रिक टन और फिरोजपुर झिरका मंडी में 12,952.10 मीट्रिक टन बाजरे की आवक दर्ज की गई है। वहीं, नूंह मंडी में 2,061.70 मीट्रिक टन तथा पिनगवां मंडी में 536.20 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को मंडियों में खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें