फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शिविर में चार शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त अखिल पिलानी ने नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि दो शिकायतें लंबित रहीं। डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि नागरिकों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को कहा। समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें