फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4500 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
कोरोना से बचाव का टीका लगवाती बुजुर्ग महिला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को जिले में 4500 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 45 से 59 साल तक के उन लोगों को टीका लगाया गया, जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। जिले में 75 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। इनमें 11 निजी केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 10493 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह टीका आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को लगाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह का दावा है कि इन लोगों को टीका लगाने के मामले में पलवल 94 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। अब 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों व 45 से 59 साल तक के उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है, जो किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि टीका लगाने के मामले में विभाग की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। जिले में टीकाकरण अभियान ठीक से चल रहा है। अपनी स्वेच्छा से आने वाले लोगों को ही टीके लगाए जा रहे हैं। विभाग केवल लोगों को जागरूक कर रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों में न आएं और टीकाकरण का हिस्सा बनें।
विज्ञापन

लोगों को किया जा रहा जागरूक
हथीन उपमंडल में शामिल मेव बहुल गांवों में लोगों द्वारा टीका नहीं लगवाया जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के टीके के बारे में लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह स्वयं इस मामले को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें