फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये से बनी सड़क में पड़ने लगे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। हसनपुर चौक से चरण सिंह चौक तक बनाई गई सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि वह विवादों में आ गया है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई सड़क में अभी से गड्ढे होने लगे हैं। वहीं जगह-जगह रोड़ी भी निकलनी शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि आज तक किसी भी अधिकारी ने निरीक्षण तक नहीं किया है। वहीं इसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा हसनपुर चौक से चरणसिंह चौक तक लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से कंकरीट की सड़क का निर्माण कराया गया है। निर्माण कराते समय सीवरेज के गड्ढों को किसी स्थान पर अधिक ऊंचा तो किसी स्थान पर काफी नीचा बनाया गया है। सड़क मार्ग ऊंचा-नीचा होने के कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से हुआ भी नहीं हुआ है कि गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं, कंकरीट भी हटने शुरू हो गई है। कई जगह पर तो खामियां छुपाने के लिए तारकोल की परत भी चढ़ाई जा चुकी है। वहीं इस मार्ग पर हसनपुर चौक व अग्रसेन चौक का निर्माण करीब एक साल से रुका हुआ है। जिसके कारण चौराहे पर गंदा पानी भरा रहता है। आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं।
वर्जन-
नगर परिषद के जेई और पालिका के अभियंता के साथ सड़क मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई खामी पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अग्रसेन चौक पर सड़क निर्माण का जल्द ही टेंडर किया जाएगा। - आशारानी तायल, अध्यक्षा नगर परिषद होडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें