फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान, गर्मी से हुए बेहाल

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए कपड़ा मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते हुए - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिले में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। घर से बाहर निकलते ही महिलाएं हो या पुरुष मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलते हैं। इसके बावजूद भी झुलसाने वाली गर्मी में सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान ने हालत खराब कर दी है। लोग सड़कों पर पानी और ठंडे पेय पदार्थ पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आते हैं। शनिवार को भी जिले का तापमान 44 डिग्री तथा न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को भी सूरज निकलने के साथ ही तेज गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गईं। गर्म हवाओं के कारण लोगों का दुपहिया वाहनों पर चलना मुश्किल हो रहा था। सुबह आठ बजे से ही तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। 10 बजे तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे भी तापमान 43 डिग्री था तथा गर्म हवाएं चल रही थीं। बस अड्डा पर सवारियों के इंतजाम में बैठे लोगों खासकर छोटे बच्चों का बुरा हाल था। बच्चों के परिजन कभी ठंडा पानी तो कभी अन्य ठंडे शीतल पेय पदार्थ पिलाकर उन्हें गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास करते रहे। वहीं महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधकर सड़कों पर जाती नजर आईं। दोपहर के समय तो सड़कें पूरी तरह से सुनी नजर आ रही थीं।
बिजली कट रुला रहे
एक तरफ झुलसाने वाली गर्मी और दूसरी तरफ लगातार लग रहे बिजली कट भी लोगों को रुला रहे हैं। गर्मी में जैसे ही एयर कंडीशन व कूलर के चलने पर कमरों में थोड़ी ठंडक होती है, तभी बिजली का कट लग जाता है। दिन में आठ से 10 बार बिजली कट लग रहे हैं। रात को भी एक बजे तक बिजली कट जारी रहते हैं। बिजली कटों के चलते लोगों का घरों के अंदर बैठना मुश्किल कर देता है। शहरी क्षेत्र में बिजली कट ज्यादा लग रहे हैं और अधिकारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।

गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलती महिलाएं- फोटो : Palwal

बेहद गर्मी से बचते मोटरसाइकिल सवार- फोटो : Palwal

गर्मी से परेशान एक बच्चे बोतल से पानी पी राहत पाने का प्रयास करते हुए: फोटोग्राफर कपिल शर्मा- फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें