फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर भवन में लगा 325 लोगों को कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। पुराने जीटी रोड पर स्थित आंबेडकर भवन में दलित कल्याण वर्ग समिति तथा स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बुधवार को कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता पूर्व विधायक व समिति के अध्यक्ष उदयभान ने की। इस अवसर पर 18 से 44 तथा 45 साल से अधिक आयु के 325 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश कुमार वर्मा, डा. पंकज कुमार, देवेश कुमार, श्रीचंद कैन, कुलदीप विशेष रूप से उपस्थित थे। पूर्व विधायक सहित सभी ने महात्मा बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। स्वास्थ विभाग को इस प्रकार के अधिक से अधिक शिविर लगाकर टीकाकरण करना चाहिए, ताकि लोगों को कोरोना टीका लगवाने के लिए भटकना ना पडे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोगों की कोरोना की जांच भी ज्यादा से ज्यादा करानी चाहिए। ताकि लोगों में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिलने पर उनका समय पर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें