फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से की मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से की मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। गांव जोधपुर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार गांव जोधपुर निवासी बालकिशन ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 30 अगस्त को वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। उसी समय गांव निवासी धर्मपाल, जगवीर और पवन ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बस की टक्कर से छात्र की मौत
पलवल। राजमार्ग पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार बीए के छात्र की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक छात्र के भाई की शिकायत पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार गांव फुलवाड़ी निवासी दलजीत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके चाचा का 23 वर्षीय बेटा अजय बीए का छात्र था। गत 30 अगस्त को पीड़ित और अजय बाइक पर सवार होकर बामनीखेड़ा पनीर लेने के लिए गए थे। पनीर लेकर जब वापस घर आ रहे थे तो रास्ते में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अजय को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इसी प्रकार तेज रफ्तार स्कॉरर्िपयो ने पलवल के गोरिल्ला मोहल्ला निवासी रामसिंह को गत 29 अगस्त को सोहना चुंगी पर टक्कर मार दी। जिससे रामसिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें