फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीओ के साथ मारपीट व चालक को बंधक बनाने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईटीओ के साथ मारपीट और चालक को बंधक बनाने का मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। राजमार्ग पर शहर थाना क्षेत्र में वाहनों की रोड साइड जांच कर रहे ईटीओ के साथ एक गाड़ी सवार लोगों ने मारपीट की तथा गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर चालक को बंधक बना लिया। पुलिस ने इस मामले में ईटीओ शैलेंद्र के बयान पर अज्ञात गाड़ी सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इंदराज के अनुसार ईटीओ शेलेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 30 अगस्त को अपने स्टाफ अमरनाथ और चालक वरुण के साथ राजमार्ग पर निजी ढाबे के समीप रोड साइड चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी आई। जिसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए ले गया। शक होने पर गाड़ी का पीछा किया गया, लेकिन उक्त गाड़ी चालक ने कई बार पीड़ित की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया। पीड़ित स्टाफ के साथ गाड़ी का पीछा करते हुए पलवल की संजय कालोनी में आ गए जहां काफी लोग एकत्रित मिले और उन्होंने पीड़ित की गाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और स्टाफ के साथ मारपीट की तथा चालक वरुण को एक कमरे में बद कर दिया। पीड़ित जैसे-तैसे भवनकुंड चौकी पहुंचे और पुलिस की मदद से चालक को मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग को साथ ले गए
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की को दो युवकों द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी गत 29 अगस्त को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश की गई तो पता चला कि उसे गांव बामनीखेड़ा निवासी जीतू और रवि शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें