फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क हादसे में दंपती सहित तीन की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सडक हादसे में मृत दंपती का शनिवार देर शाम एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। नूंह के वार्ड-11 कबीर मोहल्ला निवासी अभेष(35), पुत्र हीरालाल उर्फ हंडू पत्नी देवकी और परिजन रामबती, संजय, सरोज (52) निवासी तावडू व अन्य के साथ शुक्रवार शाम राजस्थान के सिंघाना(झुनझुनु) से होते हुए कार से घर आ रहे थे। सिंघाना के नीमडी बस स्टैंड के पास एनएच-11 पर कार दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसे में देवकी व सरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को चिड़ावा के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान अभेष ने भी दम तोड़ दिया।
अभेष के दो बेटे व भांंजी भी घायल
हादसे में अभेष के दो बेटे व भांजी घायल हो गए। भांजी गुरुग्राम के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। बेटे के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। रविवार को पीजीआई रोहतक में उसका ऑपरेशन हुआ। वहीं, एक बेटे को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक नूंह की सब्जी मंडी में दुकान लगाता था और सब्जी मंडी यूनियन से भी जुड़ा हुआ था। हादसे के बाद सब्जी मंडी के व्यापारियों ने रविवार को नूंह की सब्जीमंड़ी बंद रख शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रेषित की। नूंह सब्जी मंड़ी के पूर्व प्रधान रामसिंह ने बताया कि इस हादसे से पूरा शहर शोक में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें