फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 नए संक्रमित मिले, 20 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं। अब पलवल में कोरोना मरीजों की संख्या 3325 हो गई है। वहीं 20 मरीज ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वाले मरीजों संख्या 3163 हो गई है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप तंवर ने बताया कि जिले में 70320 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 52599 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है जबकि 17721 लोग अभी भी निगरानी में हैं। वहीं कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 23960 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 13306 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय जिले के 14 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 70614 लोगों के नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे जा चुके है, इनमें से 65362 मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1927 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें