फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट व क्रेडिट कार्ड स्वै कराओ, राशन पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ले सकेंगे कैशलेस राशन की सुविधा
विज्ञापन

- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपोधारकों को पीएनबी में खाता खुलवाने के आदेश जारी किए
- खुदरा पैसे के लिए होने वाली नोकझोंक से मिलेगी मुक्ति, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से होगा भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा जिला पलवल में राशन डिपो के जरिये गरीब परिवार के लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही खाद्य सामग्री का वितरण अब कैशलेस किया जाएगा। अब गरीब परिवार के लोगों को राशन लेते समय नकद राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को ले जाकर डिपो पर लगी मशीन में स्वैप कराना होगा तथा राशन लेना होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने योजना को शुरू करने के लिए डिपोधारकों को पंजाब नैशनल बैंक में खाता खुलवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
डिपो धारकों को भी पीएनबी में चालू खाता खुलवाना होगा। विभाग के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कैशलेस भुगतान के लिए पीओएस मशीन में ही सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय ही कैशलेस भुगतान करना होगा। योजना को लेकर पिछले लंबे समय से प्रयास चल रहा था, लेकिन आनलाइन सिस्टम शुरू करते समय आई दिक्कतों के कारण रोक दिया गया था। अब दोबारा इस योजना को सिरे चढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


कैशलेस से यह होगा फायदा
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार डिपो पर खुले रुपयों की काफी दिक्कत रहती है। इसे लेकर राशन लेने वाले लोगों और डिपो धारकों के बीच काफी नोक-झोंक भी होती है। कैशलेस योजना शुरू होने के बाद राशन डिपो पर नकदी की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों के बैंक में खाते खुले हुए हैं। जिससे राशन लेते समय अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा डिपो धारकों भी फायदा होगा कि उन्हें राशि जमा करवाने के लिए बैंक के धक्के नहीं खाने होंगे और सीधा अपने खाते से ही कंफेड को भुगतान कर सकेंगे।

जिले में कितनी संख्या डिपो होल्डर व गरीब परिवार के सदस्य
विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पलवल में 212 व होडल में 59, हथीन में 126 और हसनपुर में 39 राशन डिपो होल्डरों को विभाग द्वारा लाइसेंस दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पलवल में 33067 परिवार के 1,57,732 सदस्यों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग से मिले आदेश के अनुसार राशन डिपो को कैशलेस किया जा रहा है। इसको लेकर डिपो धारकों को पीएनबी में चालू खाता खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी डिपो के खाते खुलने के बाद एक साथ सभी में कैशलेस सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इससे गरीब परिवार के लोगों और डिपो धारक को फायदा होगा। वितरण के काम में पारदर्शिता आएगी। - रामअवतार, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें