कार सवार के साथ मारपीट कर नकदी लूटी
हथीन। हथीन पलवल स्टेट हाईवे पर स्थित चुंगी मोड़ के निकट कार सवार के साथ मारपीट कर नकदी लूट ली। घटना 17 फरवरी की है। इस मामले में पीड़ित गांव ममोलाका निवासी मौसिम ने हथीन थाना में लिखित शिकायत देकर कहा है कि वह अपने भाई राहुल, पत्नी साजिदा, लड़की अलिसवा को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए लाया था। आरोप है कि जब वे अलिसवा को दवाई दिलाकर अपनी आई-20 कार से वापस ममोलाका जा रहे थे तो 17 फरवरी को शाम चार बजे सहरावत स्कूल चुंगी के पास मुस्ताक, तालीम, तारीफ, असगर, जमील, शौक़ीन, जुनैद, अनीश, दाउद आदि ने गाड़ी के सामने वाले शीशे में डंडा मारा और गाड़ी को जबरदस्ती रुकवा लिया। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही उन्हें नीचे खींच लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया और एक मोबाइल ओप्पो, एक पर्स, जिसमें सात हजार रुपये थे छीन लिया। झगड़ा होता देख मौके पर काफी व्यक्ति आ गए और महिला की हसली भी लूट ली। शिकायतकर्ता मौसिम के मुताबिक वे इलाज के लिए पलवल अस्पताल गए, जहां से राहुल को नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जहां आभी भी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो