फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पिनगवां में 21 दुकानों को कराया कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में जिला उपायुक्त के सामने आई थी शिकायत, स्थानीय प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। समाधान शिविर में आई शिकायतों को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। मंगलवार को समाधान शिविर में जिला उपायुक्त के सामने आई पिनगवां ग्राम पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण व पंचायत की दुकानों पर कब्जे की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। बुधवार को एसडीएम पुन्हाना संजय कुमार की अगुवाई में बीडीपीओ पिनगवां सुरजीत सिंह ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया। इसके अलावा पंचायत की दुकानों से कब्जे को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी गई और साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद दल बल के साथ मौजूद रहे।

बता दें की मंगलवार को पुन्हाना में आयोजित जिला उपायुक्त के समाधान शिविर में पिनगवां से शिकायतें मिलीं। इनमें पंचायत की दुकानों पर अवैध कब्जे व कस्बे में अतिक्रमण की समस्या को लेकर शिकायत दी गई। स्थानीय प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को जेसीबी की मदद से शहर से अतिक्रमण हटाया गया। जिन लोगों ने दुकानों पर कब्जा किया हुआ था उनसे दुकानें खाली कराई गईं।
विज्ञापन

एहसान कुरैशी, मोहम्मद शाहरुख, संजय सिंगला, सोभा गुर्जर, अजरुद्दीन, इकराम कुरैशी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले ग्राम पंचायत पिनगवां की 80 दुकानों की बोली लगाकर पट्टे पर ली गई थी, जिसकी बोली की राशि भी उसी समय जमा करा दी गई थी। लेकिन पहले के करीब 21 दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं की थीं और अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत पुन्हाना एसडीएम से लेकर नूंह डीसी तक दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। बीते 30 दिसंबर व सात जनवरी को समाधान शिविर में जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को शिकायत देकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी जिस पर अब कार्रवाई की गई है।

पुन्हाना शहरवासियों ने भी की अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की मांग
अतिक्रमण की समस्या से पिनगवां ही नहीं बल्कि पुन्हाना के लोग भी परेशान हैं। दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखकर व वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के बाद जाम की समस्या से दिनभर शहरवासी परेशान रहते हैं। कई बार तो अतिक्रमण के कारण हालात ऐसे हो जाते हैं कि पूरा दिन शहर जाम की समस्या से जूझता है। नगरपालिका द्वारा कई वर्षो से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। तकरीबन चार माह पहले एसडीएम पुन्हाना नगर पालिका प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हुए हैं। कुल मिलाकर अतिक्रमण की समस्या यहां विकराल रूप लेती जा रही है जिस पर स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई जरूरी है।





डेढ़ साल से अवैध कब्जाधारियों ने जबरदस्ती पंचायत की 21 दुकानों पर कब्जा किया हुआ था, जिसका वो कोई किराया भी नहीं देते थे और दुकान खाली करने के लिए बोलने पर बदतमीजी से बात करते थे। अब हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की मदद से दुकानों से अवैध कब्जे को हटाया गया है । - मनोज कुमार, सरपंच पति, पिनगवां
-
पंचायत की दुकानों पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत समाधान शिविर में प्राप्त हुई थी। पुलिस प्रशासन का सहारा लेकर बुधवार को करीब 21 दुकानों का कब्जा हटाया गया है।- सुरजीत सिंह, बीडीपीओ पिनगवां।

अवैध कब्जे को शांतिपूर्वक हटाया जा सके इसके लिए करीब 30 पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान 10 महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। इससे पहले भी पिनगवां बाजार में लगे हुए अतिक्रमण को हम हटा चुके हैं। - सुभाष चंद, थाना प्रभारी पिनगवां।
विज्ञापन

-
शिकायतों को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। समाधान शिविर में आईं शिकायतों को एक-एक कर उनका समाधान किया जा रहा है। मंगलवार को आईं सभी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई कर उनका समाधान किया जाएगा। - संजय कुमार, एसडीएम पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें