फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई के तत्वावधान में बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान दीपक शर्मा ने की तथा संचालन वीरपाल ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपमहासचिव रमेश चंद ने कहा कि पलवल और मेवात के बिजली घरों पर काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिवाली पर भी वेतन नहीं दिया गया है। बिजली कर्मी जनता के घरों में रोशनी रखने के लिए रात दिन काम करते हैं। यूनिट प्रधान राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ठेकेदार कर्मचारियों के वेतन से काटी गई और बिजली निगम से वसूल की गई लाखों रुपये की रकम को डकार चुका है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न करने तथा ईपीएफ व ईएसआई जमा न करने पर ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान जल्द नहीं कराया तथा ठेकेदार के खिलाफ ईपीएफ व ईएसआई के गोलमाल करने के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन को तेज कर देंगे। प्रदर्शनकारियों को केंद्रीय कमेटी के नेता रामबीर शर्मा, बिजेंद्र फोगाट, मोहर सिंह, विनीत कुमार, धर्मेंद्र, नरेश कुंडू और पदम सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें