चेन्नई से बुलाकर चार लोगों से साढ़े चार लाख लूटे
- आरोपियों ने सस्ते में स्कॉरपियो गाड़ी देने का दिया था लालच
हथीन। सस्ते में स्कॉरपियो गाड़ी दिलाने का लालच देकर अज्ञात बदमाशों ने चेन्नई से चार लोगों को बुलाकर साढ़े चार रुपये लूट लिए। इसके बाद मारपीट कर नकदी के अलावा चार मोबाइल, सोने की चेन और दस्तावेजों को भी लूट लिया। पीड़ितों ने बहीन थाना पुलिस में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
चेन्नई निवासी विनोठा कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि बीस दिन पहले उसके मोबाइल पर फोन आया कि पांच लाख रुपये में स्कॉरपियो गाड़ी उपलब्ध है। यह गाड़ी सेकेंड हैंड है। इस आधार पर पीड़ित विनोठा कुमार अपने पिता डी गोहा नाथन भाई, कनन और पिता के मित्र मी उमाचन्दन के साथ रेल से आए। इसके बाद आरोपियों ने एक सफेद रंग की बिना नंबर बुलेरो गाड़ी में उन्हें बिठा लिया। इसके बाद रास्ते में छह-सात आदमी और मिले जो बुलेरो गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद वह अज्ञात स्थान पर ले गया और खाली स्थान पर ले गए। जहां ले जाकर आरोपियों ने उनको मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उक्त लोगों से चार लाख पचास हजार रुपये कैश, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चार मोबाइल, एक्सिस और आईसी बैंक के डेबिट कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लूट लिए। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर और पैसों की मांग रखी। जब लोगों के पास कुछ नहीं मिला जो वह कुमरेहड़ा गांव के पास छोड़ कर फरार हो गए। बहीन थाना प्रभारी रामदयाल कौशिक ने बताया कि पीड़ितों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉल डिटेल एवं सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही हैै। थाना प्रभारी ने बताया कि नाकाबंदी की गई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।