पलवल में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जब होली मनाने घर जा रहे लोगों से भरी एक ईको वैन को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे रेफर किया गया है। चश्मदीदों के अनुसार, वैन में सवार लोग मजदूर परिवार से थे। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कैंटर तेज गति से आ रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।