फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भी भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भी भाजपा की उलटी गिनती शुरू : सुरजेवाला
विज्ञापन

-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को बताया किसान विरोधी
-छपरौला गांव की जन आक्रोश सभा में बरसे सुरजेवाला
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी व केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को देश के इतिहास में सबसे बड़ा किसान विरोधी बताया है। सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम मनोहर लाल झूठों के सरदार हैं। साढ़े चार साल में सिवाय झूठ व जुमलों के आज तक कोई काम नहीं किया गया है। आज पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को उनकी बिल्कुल भी परवाह नहीं। सुरजेवाला शनिवार को यहां पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव छपरौला में जन आक्रोश जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा का संयोजन कांग्रेस नेता व मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरि चंद्र तेवतिया ने किया।
सुरजेवाला ने कहा कि अब भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हाल ही में राजस्थान सहित पांच प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। अब लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा ने फिर से राम मंदिर निर्माण का जिन्न बाहर निकाल दिया है। देश की जनता को जातपात व धर्म के नाम पर लड़ाने के सिवा भाजपा ने आज तक कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन

सरजेवाला ने कहा कि सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को उनकी फसल की लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा देने की घोषणाएं करते थे, लेकिन आज साढ़े चार साल के शासन में किसानों को मुनाफा तो दूर लागत भी नहीं मिल रही है। भाजपा देश की पहली किसान विरोधी सरकार है, जिसने कृषि पर भी टैक्स लगा दिया। तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। किसान, मजदूर व अन्य वर्ग के लोग दुखी हैं। प्रदेश में न युवाओं को रोजगार मिल रहा है और न ही भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है। आम आदमी भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी लागत से ज्यादा दिया जाएगा। किसानों का एक लाख तक कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, सुमित्रा चौहान, पूर्व मंत्री सुल्तान जंडौला, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, भूपेंद्र फौगाट, सतबीर पहलवान, संजय छौक्कर, ईश्वर नैन, वीरेंद्र जागलान, सविता चौधरी, नीना राठी, अरविंद खटाना, सतबीर गुर्जर, वीरेंद्र तेवतिया, शालिनी मेहता मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें