फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़, चुराए आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र में चोर दिन-दहाड़े मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि गांव दुधौला निवासी ओमपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव में दुकान चलाता है। वह 23 नवंबर को दुकान पर चला गया था और परिवार के लोग भी किसी काम से बाहर चले गए थे। जब वह सुबह करीब 10 बजे घर वापस आया तो उसने देखा की मकान और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। घर से सोने-चांदी के आभूषण भी गायब हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


मकान बेचने में की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
पलवल। एक व्यक्ति को लाखों रुपये में मकान को बेचने व बाद में धोखाधड़ी से मकान को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी इंद्रजीत ने बताया कि हुडा सेक्टर-दो निवासी मनोज कुमार ने हरीनगर निवासी सुमन पत्नी हरवीर से गत 27 मार्च वर्ष 2014 में 80 वर्गगज का मकान सात लाख 20 हजार रुपये में खरीदा था। पीड़ित ने बताया कि रकम देने के बाद जब उसने सुमन से मकान की रजिस्ट्री कराने को कहा तो सुमन ने पीड़ित से कहा कि फिलहाल रजिस्ट्री बंद हैं। उसने बताया कि उसने यह मकान हरीनगर निवासी कंचन से खरीदा है। रजिस्ट्री शुरू होते ही रजिस्ट्री करा लेना। इस दौरान सुमन ने कंचन से भी पीड़ित की मुलाकात कराई। कंचन ने पीड़ित को रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद हरवीर ने मनोज से कहा कि वह इस मकान को किराए पर उठा दे। मनोज ने एक जून वर्ष 2014 से एक मई वर्ष 2015 तक लिखित रुप में मकान किराए पर दे दिया। हरवीर मनोज को तीन हजार रुपये किराया देता रहा। समय पूरा होने पर हरवीर ने किसी प्रकार का कोई किराएदार का लिखित कागज पीड़ित को नहीं दिया। वह मार्च 2018 तक किराया देता रहा और मकान में रह रहा था। मनोज ने बताया कि मार्च के बाद हरवीर ने उसे कोई किराया नहीं दिया। जब वह मकान का किराया लेने के लिए खरीदे हुए मकान पर पहुंचा तो वहां पर हरवीर और उसकी पत्नी सुमन नहीं थी। मकान पर नंगला भरतगढ़ निवासी कमला मिली। कमला ने बताया कि कंचन ने इस मकान की रजिस्ट्री उसके नाम करा दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें