नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
पलवल। जवाहर नवोदय विद्यालय गदपुरी के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए जिला पलवल के पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्रों के ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। जोकि नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा नवोदय विद्यालय पलवल की वेबसाइट www.jnvpalwla.com पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिला के राजकीय और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि एक मई 2006 से 30 अप्रैल 2010 के मध्य है, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा छह अप्रैल 2019 (शनिवार) को जिला में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी।