फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से नौ छात्राएं केरल के लिए हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल की सभ्यता और संस्कृति को जानेंगी छात्राएं
विज्ञापन

- पलवल की नौ छात्राएं केरल में आयोजित शिविर के लिए रवाना
पलवल। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को सार्थक करने के लिए अब शिक्षा विभाग छात्राओं को दूसरे राज्यों में भेजकर वहां की संस्कृति व कला का ज्ञान दिलवाएगा। इसी के तहत पलवल जिले से राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पृथला व राजकीय माध्यमिक विद्यालय बघौला की नौ छात्राओं को केरल भेजा गया है। वहां ये छात्राएं केरल की संस्कृति व कला का ज्ञान लेंगी। शुक्रवार को जिले के इन दो स्कूलों से नौ छात्राएं रवाना हुईं। इन छात्राओं को पलवल रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। ये छात्राएं केरल में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक वहां लगने वाले शिविर में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

डीओसी बिरजन रानी, योगेश सौरोत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन व डीओसी गाइड बिरजन रानी के निर्देशन में तथा सरला देवी हिंदी अध्यापिका, विनोद कुमारी, पीटीआई के नेतृत्व में केरल की संस्कृति, समुद्री जीवन शैली, मछुआरों के जीवन यापन के तरीके, केरल राज्य की सभ्यता व संस्कृति, केरल के लोक नृत्य को सीखना, रंगोली पेंटिंग, समुद्री जीवन के विभिन्न आयामों गतिविधियां के माध्यम से एक दूसरे राज्यों की संस्कृतियों को जानना, समुद्री संस्कृति वनस्पतियों तथा समुद्री ज्ञान का अनुभव लेंगी, डीओसी बृजन रानी ने बताया कि इस अभियान में बेटियों की मानसिक, शारीरिक, व्यवहारिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए यह अभियान शिक्षा विभाग हरियाणा के द्वारा तैयार किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें