फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामालूम वाहन की टक्कर से सेंट्रो कार सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो की मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राजमार्ग पर सोमवार की आधी रात करीब 12 बजे सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पृथला के समीप नामालूम वाहन की टक्कर से कार सवार 32 वर्षीय व्यापारी अंकुर गोयल व 32 वर्षीय शिवकुमार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस में कार्यरत एएसआई राम जीवन ने बताया कि बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी निवासी व्यापारी अंकुर गोयल ने पॉलीथिन बनाने की वर्क शॉप लगाई हुई है। सोमवार दोपहर को अंकुर अपने कर्मचारी उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली के गांव घीसीगढ़ निवासी शिवकुमार के साथ कार में से राजस्थान स्थित नीमराना में दाना(कच्चा माल) लेने के लिए गए थे। वापस आते समय रात को करीब 12 बजे गांव पृथला के समीप उनकी कार में किसी नामालूम वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नूंह स्थित नल्लड़ मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने शिवकुमार को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां मृतक के परिजन योगेश गुप्ता के बयान पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने नामालूम वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें